Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और पदमश्री प्रीतम भरतवाण ने उत्तराखंड के पहले देशभक्ति गढ़वाली गीत बंदे मांतरम् का किया लोकार्पण

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: ‘ड्रीम्स‘ ने पहले गढ़वाली देशभक्ति गीत की लांचिंग की। गीत का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, जागर सम्राट पदमश्री प्रीतम भरतवाण ने किया। इस मौके पर उत्तराखंड फ़िल्म इंडस्ट्रीज से जुड़े कलाकरों के साथ ही गणमान्य लोग व गीत से जुड़े कलाकार मौजूद थे। इस गीत को संस्था के यू-ट्यूब चैनल एसपीसी पर देखा जा सकता है। इस दौरान फ़िल्म निर्माण के साथ ही समाजसेवा में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले ब्यक्तियों को भी समान्नित किया गया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ड्रीम्स संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा उत्तराखंड सरकार लोकसंस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को लेकर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा मुझे उत्तराखंड की लोकसंस्कृति बोली-भाषा से बेहद लगाव है। विधानसभा अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान मैने पहली बार विधानसभा में बोली भाषा समिति का गठन किया। एक बार जब मैं कश्मीर गया वहां लोगो को अपनी बोली भाषा में बात करते देखकर बहुत प्रसनता हुई। हमें भी अपनी बोली भाषा के लिए समर्पित होने की आवश्यकता है। उत्तराखंड के कलाकारों को अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हो इसलिए हमने फिल्म नीति को सरल बनाया है पिछले 5 सालों में उत्तराखंड राज्य में बॉलीवुड, हॉलीवुड, दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ ही अन्य भाषाओं की फिल्मों की शूटिंग हुई है, जो अभी भी लगातार जारी है। इन फिल्मों के माध्यम से बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा नई फिल्म नीति में निवेशकों से लेकर कलाकारों तक के प्रोत्साहन के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। उत्तराखंड में फिल्मों, वेब सीरीज़, टीवी सीरियलों की शूटिंग के लिहाज़ से बेहतरीन लोकेशनें होने के कारण राज्य फिल्म मेकरों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यही कारण है कि हर साल उत्तराखंड में बनने वाली फिल्मों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।