Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

डॉ. महेश कुड़ियाल को प्रतापनगर जनभूषण सम्मान, डॉ. कुड़ियाल हैं उत्तराखण्ड के पहले न्यूरो सर्जन

Dehradun Uttarakhand


नई टिहरी। BIG NEWS TODAY : राइका लंबगांव में आयोजित सम्मान समारोह में उत्तराखंड के पहले एवं देश-विदेश में विख्या न्यूरो सर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल को प्रतापनगर जनभूषण सम्मान से विभूषित किया गया यह सम्मान उन्हें प्रतापनगर नागरिक सम्मान मंच के द्वारा प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी एवं ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला के हाथों दिया गया जबकि मंच द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 विभूतियों को प्रतापनगर जनश्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
अपने गृह क्षेत्र लंबगांव पहुंचे न्यूरो सर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल को लंबे समय बाद अपने बीच पाकर क्षेत्र के लोगों ने डॉ. कुड़ियाल का फूल माला एवं ढोल गाजे बाजों के साथ भव्य स्वागत किया और कहा कि डॉ. कुड़ियाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में सदैव क्षेत्रवासियों के दुख-सुख में खडे़ रहते है इस अवसर पर नागरिक सम्मान मंच ने डॉ. कुड़ियाल से अपने गृह क्षेत्र लंबगांव में प्रतिवर्ष एक स्वास्थ्य कैम्प लगाने की मांग की ताकि लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
कस्तूरबा गांधी दिवस के अवसर पर राइका लंबगांव में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि नागरिक सम्मान मंच की इस अभिनव पहल से सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी अति विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला ने कहा कि मानव सेवा के लिए समर्पित भाव से उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना हम सबका गौरव है उन्होने कहा कि प्रतापनगर के विभिन्न विद्यालयों में पुस्तकालय खोले जायेंगे इस अवसर पर नागरिक सम्मान मंच द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवानिवृत इंजीनियर किशन लाल, दिव्या थलवाल, अतोल चंद रमोला, बीरेंद्र रावत, रोशन लाल, रूकमणी रावत, सहित टिहरी बांध की झील में तैराकी का रिकॉर्ड बनाने वाले पारस राणा, ऋषभ राणा को प्रतापनगर जनश्री सम्मान से सम्मानित किया गया तथा लोक गायक स्वर्गीय किशन सिंह पंवार एवं स्वतंञता संग्राम सेनानी रहे नत्था सिंह कश्यप को मरणोपरांत जनश्री सम्मान से सम्मानित किया गया .

इस अवसर पर एसआर के पब्लिक स्कूल, एमडीएस पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल, मुरारी लाल खंडवाल, मंच के अध्यक्ष धूम सिंह रांगड, सचिव द्वारिका प्रसाद भट्ट, संयोजक रमेश कुडियाल, कोषाध्यक्ष केदार बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष युद्धवीर राणा, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष भगवान सिंह असवाल, मीडिया प्रभारी केशव रावत, प्रधान राहुल राणा, चंद्रशेखर पैन्यूली, प्रधानाचार्य विजयपाल रावत राकेश थलवाल, शूरवीर भंडारी, महेश प्रसाद व्यास, गीता नेगी, प्रदीप रावत, राजपाल राणा, त्रिलोक राणा आदि लोग मौजूद थे।