Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking-: चोरी के स्कूटर के साथ जाखन चौकी इंचार्ज राकेश चौधरी और उनकी टीम ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Uttarakhand


देहरादून /थाना राजपुर Big News Today

दिनांक 07-06-2022 को वादी सुनील पासवान पुत्र जनार्दन पासवान निवासी जाखन थाना राजपुर देहरादून ने हाजिर थाना आकर एक लिखित तहरीर दी की उसने अपना स्कूटर घर के बाहर खड़ा करा था जो रात्रि के समय किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर में मुकदमा अपराध संख्या 148/2022 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। चोरी की घटना का यथाशीघ्र अनावरण करने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निर्देश निर्गत किए गए पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी डालनवाला के प्रवेक्षण मे थानाध्यक्ष राजपुर द्वारा चोरी की घटना के खुलासे हेतु तत्काल एक पुलिस टीम का गठन करते हुए निर्देश दिए गए I पुलिस टीम द्वारा अपने अथक प्रयासों से आस पास के सीसीटीवी कैमरो से एवम मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए दिनांक 08- 06-22 को अभियुक्त रोहित शास्त्री पुत्र योगेंद्र शास्त्री निवासी बापुनगर जाखड़ थाना राजपुर देहरादून को चोरी का स्कूटर नंबर यूए 07 एल 77 5 चंद्रौती पुल जोहड़ी गांव के पास से गिरफ्तार किया गया I गिरफ्तार अभियुक्त को आज समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया

नाम व पता अभियुक्त

रोहित शास्त्री पुत्र योगेंद्र शास्त्री निवासी बापू नगर जाखंड थाना राजपुर देहरादून उम्र 24 वर्ष*
बरामद माल का विवरण

1- स्कूटर नंबर यूए 0 7 एल 1775

आपराधिक इतिहास अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

*पुलिस टीम थाना राजपुर
*1 उप निरीक्षक राकेश चौधरी चौकी प्रभारी जाखंड
2 कॉन्स्टेबल सुभाष
3 कॉन्स्टेबल सुरेंद्र।