Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दिव्या नेगी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित, जानिए क्या कारण रहा सम्मानित करने का?

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून (Big News Today ) राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करने वाली दिव्या नेगी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सम्मानित किया।

Photo: दिव्या नेगी Divya Negi को सम्मानित करते हुए सीएम पुष्कर धामी

दिव्या नेगी ने नई दिल्ली में नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में भारत में जी -20 का प्रतिनिधित्व : एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य विषय पर भाषण दिया था, जिसे काफी सराहना मिली।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दिव्या नेगी को राज्य सरकार की उपलब्धि पर आधारित पुस्तक ‘एक साल नई मिसाल’ एवं ‘मोदी @20 ड्रीम मीट डिलीवरी’ पुस्तक भेंट की।