Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

धनतेरस पर लोगों ने की खूब खरीदारी, बाजार हुए गुलज़ार

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड में धनतेरस पर पहाड़ से मैदान तक बाजार गुलजार नजर आए। लोगों ने खूब खरीदारी की। बाजार में कई करोड़ का कारोबार हुआ। सर्राफा बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सहित सभी बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।

देहरादून के पलटन बाजार, राजपुर रोड, धर्मपुर चौक, सहारनपुर चौक सहित अन्य बाजारों में धनतेरस को लेकर खूब खरीदारी की गई। देर रात तक शहर के बाजार गुलजार रहे। धनतेरस पर बर्तनों का बाजार भी खूब चमका। बर्तनों की दुकानों पर सुबह से रात तक खूब खरीदारी की गई। शहर में विभिन्न स्थानों पर बर्तनों की दुकानों पर कई प्रकार के बर्तनों की खरीदारी हुई।

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी आती है। इसलिए धनतेरस के दिन झाडू की खरीदारी की जाती है। शुक्रवार को भी बाजार में झाड़ू की खूब खरीदारी की गई।