Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ समस्त प्रदेश्वासियो से की वैक्सीन लगवाने की अपील

Uttarakhand


आज दून अस्पताल पहुंच कर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई,इस वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए मैं समस्त प्रदेशवासियों से वैक्सीन लगवाने की अपील करता हूँ.
अब तक प्रदेश में वैक्सीन की 57 लाख 35 हजार डोज(पहली+दूसरी)लग चुकी है। कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन से अछूता नहीं रहेगा, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है।
राज्य में वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और प्रत्येक माह केन्द्र सरकार द्वारा राज्य को 14 लाख वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई जा रही है। जबकि अगले माह से राज्य को 20 लाख डोज मिलनी शुरू हो जायेगी।

नोडल अधिकारी डा. कुलदीप मार्तोलिया जी को वैक्सीनेशन में और तेजी लाने के निर्देश देते हुए राज्य में प्रत्येक दिन एक लाख लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य दिया गया है,साथ ही अधिकारियों को गांवों में बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग लोगों को घर पर ही टीकाकरण कराने के निर्देश भी दिये।