Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से की मुलाक़ात ,भर्ती को लेकर किया मंत्री से अनुरोध

Uttarakhand


काठगोदाम Big News Today

आज सर्किट हाउस काठगोदाम में संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महा संघ का प्रतिनिधिमंडल माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत से मुलाक़ात की ।और 2 वर्ष से लंबित पड़ी नर्सिंग भर्ती को जल्द कराने की गुहार लगाई पदाधिकारी द्वारा मंत्री धन सिंह रावत को बताया गया कि हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी बेस हॉस्पिटल और सभी कुमाऊ के अस्पतालों में नर्सेज की भारी कमी के कारण नर्सेज को ड्यूटी पर बहुत दबाव महसूस करना पड़ रहा है कोविड की महामारी होने के बावजूद यह भर्ती अभी तक नहीं हो पाई है जबकि कैबिनेट द्वारा 24 दिसंबर 2021को फैसला ले लिया गया था कि नर्सिंग भर्ती वर्ष वार होगी किंतु अभी तक ना ही कोई जिओ हो पाया है और ना ही विज्ञापन हो पाया है तो भर्ती कब जल्द होगी ।मंत्री द्वारा संगठन को आश्वासन दिया गया कि बहुत जल्द भर्ती वर्ष वार के माध्यम से पूर्ण कर ली जाएगी अधिकारियों को इसके लिये सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं संगठन के पदाधिकारियों में हेमा आर्य, विनोद जोशी, बबलू,प्रीति सिंह आदि बहुत से लोग उपस्थित थे