Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बड़ी खबर: राजधानी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू के बाद अब वीकेंड कर्फ्यू

Delhi


दिल्ली, बिग न्यूज़ टूडे: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू के बाद अब वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है. दिल्ली में शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू रहेगा. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने डीडीएमए की बुलाई गई बैठक के बाद मंगलवार को इस महत्वपूर्ण फैसले का एलान किया. मनीष सिसोदिया ने लोगों से अपील की है कि अगर बहुत जरूरी काम हो, तभी घर से बाहर निकले. आवश्यक सेवाओं के अलावा, सभी सरकारी अधिकारी घर से काम करेंगे. निजी संस्थानों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम करने के लिए भी कहा गया है.
दिल्ली के लोगों की दिक्कतों को देखते हुए फुल कैपिसिटी के साथ बसों और मेट्रो को चलाने की इजाजत दे दी गई है. मनीष सिसोदिया ने कहा, आज DDMA की बैठक में सरकार ने फैसला लिया है कि दिल्ली में शनिवार और ​रविवार को कर्फ्यू रहेगा. सभी सरकारी दफ़्तरों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबको दफ़्तर आने से मना किया जाएगा और ऑनलाइन या वर्क फ्रॉम होम कराया जाएगा. प्राइवेट दफ़्तर 50% क्षमता के साथ काम करेंगे.