Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

डीएम सोनिका सिंह ने थानों के कुड़ियाल गांव का किया भ्रमण, मौके पर ही लोगो की समस्याओ का कराया समाधान

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। जिलाधिकारी सोनिका ने आज ग्राम कुड़ियाल (थानो) में भ्रमण कर प्राथमिक विद्यालय कुड़ियाल में जनमानस की समस्याओं को सुना। इस दौरान 29 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी ने उनके गांव में आने पर आभार व्यक्त किया तथा मांगल गीत से जिलाधिकारी का स्वागत किया। क्षेत्रवासियों की राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुडियाल से प्रकाशपंत मार्ग तक 800 मी0 सड़क निर्माण हेतु वन क्षेत्र में स्वीकृति की मांग पर जिलाधिकारी ने स्वीकृत शासनादेश से अवगत कराने पर क्षेत्रवासियों ने राज्य सरकार एवं जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों कों निर्देशित किया भ्रमण कार्यक्रम जो शिकायतें प्राप्त हुई है। उन पर संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित विभाग अपनी-अपनी शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण करते हुए निस्तारण आख्या प्रस्तुत करें। प्राप्त शिकायतों में राजस्व, विद्युत, समाज कल्याण, बाल विकास, नलकूप खण्ड, सिंचाई, लघु सिंचाई, विद्युत, स्वास्थ्य, परिवहन, वन, दूरसंचार निगम लि0, पर्यटन,लोनिवि,जल संस्थान, पेयजल निगम आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई।

ग्रामवासियों द्वारा क्षेत्र में मोबाईल टावर लगाये जाने की मांग पर दूरसंचार निगम के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए। ग्रामवासियों द्वारा थानों से जोलीग्रान्ट एयरपोर्ट तक बस सेवा शुरू करने के अनुरोध पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ऋषिकेश को निर्देशित किया। साथ ही ग्रामसमाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार डोईवाला को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। किसान सम्मान निधि की किश्त कई किसानों के खाते में न आने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देशित किया जिस कृषि अधिकारी ने अवगत कराया कैम्प लगाकर डाटा प्राप्त कर लिया गया है। क्षेत्र में सिंचाई की समस्या की शिकायतों पर नलकूप खण्ड के अधिकारियों को कृत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्रामवासियों ने होम स्टे योजना का प्रचार-प्रसार किये जाने का अनुरोध किया।

इस दौरान शिकायतकर्ता सरोजनी देवी ने विद्युत पोल से करेंट आने की शिकायत को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग को कार्यवाही करने तथा ग्रामवासियों की पोल एवं ट्रांस्फार्मर शिफ्ट करने तथा झूलती विद्युत तारों को ठीक करने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने अधि0 अभि0 विद्युत विभाग को आश्वश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम कुडियाल में हाथियों से फसलों की सुरक्षा करने हेतु सुरक्षा बाड़ लगाने की शिकायत पर वन विभाग को निर्देशित किया गया, जिस पर क्षेत्रीय वनाधिकारी ने बताया कि उक्त क्षेत्र में 10 किमी का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा थानों चौक पर सुलभ शौचालय न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी रायपुर एवं तहसीलदार डोईवाला को समन्वय करते हुए भूमि चयनित कर शौचालय का निर्माण कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर खण्ड विकास अधिकारी रायपुर चक्रधर सेमवाल, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन, पशु चिकित्साधिकारी डॉ शाहजंहा, नायब तहसीलदार राजेन्द्र सिंह रावत, लोनिवि, वन विभाग, उद्यान विभाग, विद्युतविभाग, जल संस्थान, नलकूप सिंचाइ, विद्युत,खाद्य,पंचायतीराज, स्वास्थ्य आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान कुडियाल महेश कुकरेती, ग्राम प्रधान कोटी रेखा बहुगुणा, ग्राम प्रधान रामनगर डांडा रविन्द्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य रितू खत्री, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकताओं सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।