Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने दर्जनभर बांटे दायित्व, प्रतीक्षा में थे कई नेता

Uttarakhand


देहरादून

मुख्यमंत्री त्रिेवेंद्र सिंह रावत ने करीब एक दर्जन पार्टी नेताओँ को नये वर्ष से एक महीने पहले ही तोहफा दे दिया है…मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने पार्टी नेताओँ को दायित्व देकर सरकार में एडजस्ट किया. मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर दर्शन रावत ने सराकर द्वारा बनाए गए दायित्वधारियों की सूची जारी की है। सरकार के करीब चार वर्ष पूरे होने को हैं. ऐसे में करीब एक-सवा साल पहले दायित्व मिलने से पार्टी नेता कितने खुश पाएंगे ये कह पाना फिलहाल मुश्किल है।

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने शेर सिंह गड़िया, पूर्व विधायक कपकोट को उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति बनाया है. विनय रोहिला ऊधमसिंहनगर को राज्य योजना आयोग में उपाध्यक्ष बनाया गया है. इन दोनों ही नेताओं को कैबिनेट मंत्री स्तर प्रदान किया गया है।

साथ ही अनिल नौटियाल पूर्व विधायक को उपाध्यक्ष, औषधीय पादप बोर्ड बनाया गया है. संजय सहगल उपाध्यक्ष राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद् बनाया गया है।राजपाल सिंह रावत को उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अनुश्रवण परिषद् और गोविन्द पिल्खवाल अल्मोड़ा को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड चाय विकास बोर्ड बनाया गया है। जगवीर सिंह भण्डारी उत्तरकाशी को उपाध्यक्ष राज्य बागवानी बोर्ड, तरूण बंसल हल्द्वानी को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय उद्योग मित्र परिषद् की जिम्मेदारी दी गई है। संजय नेगी, टिहरी गढ़वाल को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड अन्य पिछडा वर्ग आयोग, सुरेन्द्र मोघा को उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति बनाया गया है। इन सभी को सरकार ने राज्य मंत्री स्तर प्रदान किया गया है।
ले0ज0(से.नि.) जयवीर सिंह नेगी को मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाया गया है, जयवीर सिंह नेगी सुरक्षा से जुड़े मामले देखेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी दायित्व धारकों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ निर्वहन करेंगे।