Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दरोगा भर्ती घोटाले में गड़बड़ी करके भर्ती होने वाले 20 दरोगा हुए सस्पेंड, धामी सरकार ने लिया जांच के बाद एक्शन

Dehradun Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)

आखिरकार दरोगा भर्ती घोटाले में कार्यवाही हो ही गई है। वर्ष 2015 में सीधी भर्ती के गड़बड़ी वाले 20 दरोगा निलंबित कर दिए गए हैं। कार्यवाही पर सीएम पुष्कर धामी ने लिखा है कि ”

“वर्ष 2015-16 उपनिरीक्षक सीधी भर्ती में अनियमितता की शिकायत मिलने पर विजिलेंस को इसकी जांच सौंपी गई थी। अभी तक की जांच के आधार पर संदिग्ध पाए गए 20 उपनिरीक्षकों को जांच पूरी होने तक निलंबित किया गया है। हमारी सरकार सुशासन के लिए संकल्पबद्ध है। गड़बड़ी करने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। भर्तियों में अनियमितताओ को बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जल्द ही देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाया जायेगा। भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।”

पुष्कर सिंह धामी
मुख्य्मंत्री उत्तराखंड