Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को हुयी 2 साल की सजा , ये है पूरा मामला पढ़िए एक क्लिक में

Uttarakhand


पंजाब ( Big News Today)

पटियाला कोर्ट ने गुरुवार को पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को जेल भेज दिया है। बता दें कि 2003 में दलेर मेहंदी और उनके भाई शमसेर सिंह पर मानव तस्करी करने का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें दो साल कैद हुई थी। हालांकि उन्होंने पटियाला कोर्ट में इस फैसले को चुनौती दी। जिसके बाद अदालत ने सेशन कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?
यह मामला 2003 का है। दलेर मेहंदी और उनके भाई शमसेर सिंह पर मानव तस्करी करने का आरोप लगाया गया था। दोनों के खिलाफ अमेरिका में 31 केज दर्ज किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के खिलाफ यह आरोप लगाया गया था कि वह गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजकर मोटी रकम लेते थे। इस मामले में कोर्ट ने 15 साल बाद यानी 2018 में गायक को दो साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि दलेर मेहंदी को उसी वक्त जमानत मिल गई थी।