Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

आराघर चौकी इंचार्ज प्रवीण पुण्डीर ने मोबाइल चोरी का अभियुक्त चोरी किए गए मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

सोमवार को को थाना हाजा पर वादी बृजमोहन सिंह पुत्र महेश निवासी सुभाष रोड देहरादून ने आकर एक प्रार्थना पत्र खुद का मोबाइल फोन वीवो कंपनी का घर से प्रातः में किसी अज्ञात द्वारा चोरी करने के संबंध में दिया गया।जिस पर तत्काल मु0अ0सं0- 169/22 अंतर्गत धारा 380 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।चोरी के अनावरण के संबंध में प्रभारी निरीक्षक डालनवाला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से घटना में संलिप्त अभियुक्त को चुराये गये मोबाइल फोन के साथ रेसकोर्स से बीती रात्रि में गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त को आज मान0 न्याया0 के समक्ष पेश किया जायेगा।

नाम पता अभियुक्त
सुनील उर्फ कालू पुत्र जगदीप निवासी अधोईवाला थाना रायपुर देहरादून उम्र 30 वर्ष।

बरामदगी
01 स्मार्टफोन VIVO कंपनी

पुलिस टीम
SI प्रवीण पुण्डीर चौकी प्रभारी आराघर
SI आदित्य सैनी
C 917 विजय
C 630 गोपाल