Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सामाजिक जागरुकता बढ़ाने के मकसद से राज्य के भ्रमण पर निकले निम के सदस्य, एमटीबी साइकिलिंग एक्सपीडिशन दल को सीएम ने किया रवाना

Dehradun Delhi Uttarakhand Uttarkashi


देहरादून। (Big News Today) उत्तराखंड भ्रमण में सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जा रहे निम (एनआईएम ) के एमटीबी साईकिलिंग एक्पीडिशन दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को फ्लैग ऑफ करके रवाना किया।

फोटो.1- एमटीबी साइकिलिंग एक्सपीडिशन दल को रवाना करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, साथ में निम प्राचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया

इस अभियान में कुल 06 सदस्य है। यह अभियान प्रदेश के 11 जिलों से गुजरते हुए सम्पन्न होगा। इस अभियान का शुभारंभ जधोंग गांव (वाईब्रेंट विलेज ) से होगा। जिसमें कुल लगभग 1064 किलोमीटर की साइकिलिंग की जायेगी। इस अभियान के दौरान गढ़वाल व कुमाऊ दोनों मण्डलों में स्थित गढवाल विश्वविद्यालय, कुमाऊ विश्वविद्यालयों के छात्रों, एवं फैकल्टी मेंबर्स  के साथ साहसिक क्रियाकलापों के साथ रोजगार का सृजन ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ की धारणा के साथ संवाद व परिचर्चा भी सम्मिलित है।

फोटो.1- एमटीबी साइकिलिंग एक्सपीडिशन दल को रवाना करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, साथ में निम प्राचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ‘वाइब्रेंट विलेज स्कीम’ के अंतर्गत सीमांत गांव के व्यापक विकास और चिन्हित सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार, स्थानीय स्तर पर रोजगार, पर्यटन को बढ़ाने, स्वस्थ भारत अभियान के तहत युवा वर्गों में साहसिक क्रियाकलापों के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निम द्वारा उक्त अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में कर्नल अंशुमान भदौरिया प्रधानाचार्य निम, मेजर देवल बाजपेयी, उप प्रधानाचार्य निम,  राकेश राणा,  दीप बहादुर शाही, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।