Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

ESI के तहत श्रमिकों एवं कर्मचारियों का कोविड का होगा निशुल्क इलाज, श्रम मंत्री हरक सिंह रावत के फैसले से 30लाख श्रमिक कर्मचारियों को होगा फायदा

Uttarakhand


देहरादून

वन एवं पर्यावरण श्रम एवं आयुष आयुष शिक्षा मंत्री डॉ हरक सिंह रावत द्वारा अपने विधानसभा कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ कर्मचारी राज्य बीमा योजना के लाभार्थियों को कोविड-19 संक्रमण की स्थिति में उनकी रोकथाम तथा उपचार उपलब्ध कराए जाने के लिए राज्य के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में राज्य सरकार द्वारा स्थापित कोविड-19 चिकित्सालयो एवं ईएसआईएस द्वारा अनुबंधित किए गए चिकित्सा संस्थानों में निशुल्क उपचार की व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई जिससे राज्य के लगभग 30 लाख लाभार्थी लाभान्वित होंगे।

बैठक में सचिव श्रम हरबंस सिंह चुघ , अपर सचिव श्रम तथा निदेशक ईएसआईएस प्रशांत आर्य तथा मुख्य फार्मेसिस्ट बीएन सेमवाल ईएसआईएस उपस्थित रहे।