Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड में आज कोरोना के 2,991 मामले सामने आए हैं, जबकि 53 संक्रमितो की मौत हुई पढ़िए पूरी खबर

Uttarakhand


देहरादून (By: Faizan khan ‘Faizy’)

उत्तराखंड में आज कोरोना के 2,991 मामले सामने आए हैं, जबकि 53 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं 40 मौतें पहले हुई, जिनकी समय पर कंट्रोल रूम को जानकारी नहीं दी गई। जो आज कुल मौतों के आंकड़ों में जोड़ा गया। यानि आज कुल मौत के आंकड़ों में 93 मौतों का आंकड़ा बढा है। अब तक प्रदेश में कुल 6,113 लोगों की जान जा चुकी है।

प्रदेश में 17 मई से हर दिन अस्पतालों की ओर से बैकलॉग आंकड़े भेजे जा रहे हैं। राज्य के अधिकांश सरकारी एवं प्राइवेट अस्पताल कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े हर दिन अपडेट नहीं कर रहे हैं। यह हाल तब है जब राज्य के स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल अधीक्षकों को मौत के आंकड़े उसी दिन न भेजने पर मुकदमे की चेतावनी भी दी है। बता दें कि, कोरोना मरीजों की मौत पर अस्पतालों को आईसीएमआर के पोर्टल पर अपडेट करना होता है। उसी के आधार पर स्टेट कंट्रोल रूम आंकड़े जारी करता है। लेकिन आलम ये है कि अस्पताल अप्रैल माह के आंकड़े अब भेज रहे हैं।
प्रदेश में आज 4,854 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 43,520 हो गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 21 हजार 337 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 2 लाख 66 हजार 182 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 464 हो गई है।

आज जिलेवार आंकड़े:

अल्मोड़ा 149

बागेश्वर 68

चमोली 175

चम्पावत 28

देहरादून 414

हरिद्वार 283

नैनीताल 370

पौड़ी 194

पिथौरागढ़ 122

रुद्रप्रयाग 98

टिहरी 196

उधमसिंह नगर 815

उत्तरकाशी 79

वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब ब्लैक फंगस ने स्वास्थ्य विभाग के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। प्रदेश में कोरोना वायरस के बाद ब्लैक फंगस को भी महामारी घोषित किया गया है। प्रदेश में 148 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।