Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सावधान: उत्तराखंड में बढ़ रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार !

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे (राहुल कुमार): उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 284 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 152 मरीज ठीक हुए हैं। बुधवार को एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1301 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 1180 सक्रिय मरीज थे।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 1524 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 164, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 41, ऊधमसिंह नगर में 17, अल्मोड़ा में 15, चमोली में 10, बागेश्वर और चंपावत में दो-दो, पौड़ी में पांच, पिथौरागढ़ में एक, रुद्रप्रयाग में तीन व टिहरी में चार संक्रमित मरीज सामने आए हैं। उत्तरकाशी जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया। प्रदेश की रिकवरी दर 94.79 प्रतिशत और संक्रमण दर 15.71 प्रतिशत दर्ज की गई।