Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की हरकी पैड़ी से पूजा अर्चना के साथ हुई शुरुआत

Dehradun Haridwar Uttarakhand


हरिद्वार/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत हरकी पैड़ी से पूजा अर्चना के साथ की गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने हरिद्वार पहुंचकर यात्रा का शुभारंभ किया। हरकी पैड़ी से यात्रा शिव मूर्ति चौक तक निकाली गई। इसके बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यहां से यात्रा ज्वालापुर के लिए रवाना हो गई।

प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश में कई मुद्दों और समस्याओं को लेकर सरकार पर हमला बोला जाएगा। यात्रा में भाजपा की गलत नीतियों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों को अच्छे से समझ चुकी है। महंगाई एवं भ्रष्टाचार चरम पर है और डॉलर के मुकाबले रुपया हर रोज गिर रहा है। रसोई गैस सिलिंडर के दाम आसमान को छू रहे हैं।

इस दौरान प्रदेश संगठन महासचिव विजय सारस्वत, मथुरा दत्त जोशी, मेयर अनिता शर्मा, विधायक रवि बहादुर, पार्षद राजीव भार्गव, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, अमन गर्ग, अशोक शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी, रफी खान आदि मौजूद रहे।