Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस गांधीपार्क में अफसोस दिवस मनाते हुए रखेगी मौनवृत, पीएम मोदी के दौरे को बताया निराशजनक, हरीश रावत और गणेण गोदियाल भी होंगे शामिल

Uttarakhand


देहरादून (B.N.T. Bureau)

पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव हरीश रावत और पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर कांग्रेस आज दोपहर 12 बजे, गांधी पार्क में राष्ट्रपिता गांधी की मूर्ति के सम्मुख #अफसोस_दिवस के रूप में एक घण्टे का मौन व्रत रखेगी, उसके तुरंत बाद “सबको सन्मति दे भगवान” भजन कार्यक्रम अयोजित करेगी।

यह जानकारी कांग्रेस की प्रवक्ता और गढ़वाल मंडल की मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आने से राज्य के लोगों को काफी उम्मीदें थी लेंकिन अफसोस ये है कि उम्मीदें पूरी नहीं हुई हैं। इसलिए कांग्रेस अफसोस दिवस के रूप में मौनवृत रखेगी। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने पूरी ना होने वाली उम्मीदों को मीडिया को जारी किया है, जिनको हम नीचे लिख रहे हैं।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आज उत्तराखंड दौरा बड़ा ही निराशाजनक रहा है: गरिमा दसौनी, कांग्रेस प्रवक्ता
★”उत्तराखंड का बेरोजगार आस लगाए बैठा था कि प्रधानमंत्री जी निश्चित ही देहरादून आकर भारत के इस दूसरे सबसे ज्यादा बेरोजगारी वाले राज्य के लिए रोजगार की सौगात लेके आएंगे।
लेकिन अफसोस कि ऐसा नहीं हुआ।
★किसानों को उम्मीद थी कि सरकारी बर्बरता के खिलाफ प्रधानमंत्री जी प्रायश्चित के रूप में दो शब्द जरूर कहेंगे एवं धामी सरकार को गन्ने का मूल्य बढ़ाने एवं बकाये की अदायगी करने के निर्देश देंगे।
लेकिन अफसोस कि ऐसा नहीं हुआ
★ पूज्यनीय तीर्थ पुरोहित तथा चारधाम यात्रा पर आधारित प्रत्येक आजीविका धारी इस उम्मीद में थे कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी उनके दुःखों के निवारण हेतु विशेष पैकेज की घोषणा करेंगे
लेकिन अफसोस कि ऐसा नहीं हुआ
★इसी प्रकार कर्मचारी ,मजदूर तथा महंगाई से त्रस्त ग्रहणी बहनें अपने अपने हितों की रक्षा की उम्मीद आदरणीय प्रधानमंत्री जी से लगाये हुए थे,

लेकिन अफसोस कि ऐसा नहीं हुआ। ” ( गरिमा दसौनी, कांग्रेस प्रवक्ता )