Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big Breaking: कांग्रेस ने महंगाई पर जारी किया श्वेतपत्र, सचिन पायलट बोले “हमारी सरकार बनी तो 500 रुपये से अधिक नहीं होने देंगे रसोई गैस सिलेंडर”

Uttarakhand


देहरादून

कोंग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि हमारी सरकार बनने पर हम गैस सिलेंडर 500 रुपये से अधिक नहीं होने देंगे, इसके लिए हमारी सरकार आर्थिक संसाधन जुटाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी महंगाई कम करने की कोई बात नहीं कर रही है। उनके नेता तरह तरह की बातें कर रहे हैं, हिन्दू मुस्लिम की बात कर रहे हैं। यूपी पुलिस ठोको सरकार के तौर पर काम कर रही है। राजपुर रोड के एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान महंगाई को लेकर श्वेत पत्र कोंग्रेस ने जारी किया है, महंगाई के आंकड़े स्वेत पत्र में रखते हुए बीजेपी सरकार पर सवालिया निशान लगाए हैं

पायलट ने कहा कि 700 किसानों की जान चली गई उसके लिए कौन जिम्मेदार है, उसके लिए माफी मांगनी चाहिए या नहीं, फिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि तीनों काले कानून वापस लिए हैं। ये सब विरोध के कारण हुआ है, लेकिन महंगाई कम करने को लेकर बीजेपी का कोई नेता बोलने को तैयार नहीं है। अमीर और गरीब की खाई बढ़ा दी है। बीजेपी सरकार नीति निर्माण कर रहे हैं कि पब्लिक सेक्टर के कंपनियां 2-4 उद्योगपति के हाथों में दे रहे हैं। सचिन पायलट ने कहा कि अब महंगाओ भगाओ बीजेपी हटाओ का नारा दिया जा रहा है। किसानों की आय दो गुनी करने का वादा किया था लेकिन क्या हुआ? सचिन पायलट ने कहा कि एकजुट होकर मजबूती से हम काम कर रहे हैं और सरकार बनाएंगे। सवालाख पद खाली है फ़ौज के अंदर लेकिन ये भरने को तैयार नहीं हैं, ये सिर्फ भाषण और आंकड़े दे रहे हैं हम डिबेट करने को तैयार हैं। हम लोगों ने विपक्ष की जिम्मेदार भूमिका निभाई है और जनता कांग्रेस की सरकार बनाना चाहती है।

पेगासस जासूसी कांड पर बोलते हुए सचिन पायलट ने कहा कि खुलासों से पता चल रहा है केंद्र सरकार ने जो बातें कहीं हैं वो सच्चाई से अलग हैं। केंद्र सरकार की जांच सुप्रीम कोर्ट करा सकता है। राहुल गांधी ने पहले ही कहा था। पेगासस जासूसी कांड में भारत सरकार ने जनता के टैक्स का पैसा देश के अंदर ही जासूसी कराने में इस्तेमाल किया है।

प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, गढ़वाल प्रभारी गरिमा दसौनी, प्रवक्ता प्रतिमा सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा और चौधरी ऋषिपाल बालियान भी शामिल रहे।