Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किए सरकार पर सवाल खड़े , CBI जाँच की कांग्रेस ने की माँग

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने किए सवाल खड़े , प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बार बार सरकार ने बदले बयान। हमारा आरोप है कई रसूखदार लोग लगातार रिजॉर्ट में आ रहे थे, जिसके लिए सबूतों को मिटाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने कहा कि हमारा सीधा आरोप है बिना रजिस्ट्रेशन के चलने वाले रिजॉर्ट में हुआ है मर्डर।
पुलिस ने रिमांड लेने के लिए कोई एप्लीकेशन नही लगाई, क्यों ? बीजेपी की महिला नेत्रियों ने अभी तक कोई आवाज क्यों नहीं उठाई।

पत्रकार वार्ता के दौरान वहीं पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि उत्तराखंड पुलिस ने क्या पहनी है चूड़ियां। कौन वीआईपी था जिसके लिए अंकिता पर बनाया गया दबाव। जब तक सरकार उस वीआईपी का नाम सार्वजनिक नहीं करेगी, कांग्रेस पूरी कार्यवाही को सही नही मानेगी।

वहीं कांग्रेस ने पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच की भी मांग की है।

पीसी में करन माहरा के साथ पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।