Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में रैली निकालकर किया प्रदर्शन

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से बढ़ती महंगाई के विरोध में घण्टाघर तक रैली निकालकर गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित धरने में प्रतिभाग किया। महिला कांग्रेस प्रदेष अध्यक्ष ज्योति रौतेला नें कहा की यू.पी.ए. सरकार तथा वर्तमान भाजपा सरकार के समय तेल की कीमतों के अन्तर को जनता के सम्मुख रखा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने देश की जनता की गाड़ी कमाई लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दामों में भारी इजाफा कर महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई जिससे वैश्विक महामारी का दंश झेल रही जनता की कमर टूट चुकी है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में कमी होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर आम आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज 34 से अधिक देशों में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम भारत से कम हैं। उन्होने कहा कि पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों को केन्द्र की भाजपा सरकार की संवेदनहीनता बताते हुए कहा कि अनाज, फल, सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं तथा पहले से मंहगाई से त्राहि-त्राहि कर रही जनता पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस) की कीमतों में लगातार की जा रही वृद्धि से त्रस्त हो चुकी है तथा अब मंहगाई बर्दास्त करने की स्थिति में नहीं है।
उन्होनें कहा गौरतलब है कि कांग्रेस गठबन्धन की सरकार के समय में रसोई गैस का मूल्य 414 रू0 था जबकि वर्तमान में रसोई गैस का मूल्य 950 तक पहुॅच गया है। आम जरूरत की चीजों के दामों में विगत 8 वर्षाे में कई गुना वृद्धि से आम गरीब व्यक्ति का जीना मुहाल हो गया है।
उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार की इस लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी तथा इसके खिलाफ सडकों पर उतर कर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम से हम केन्द्र की भाजपा सरकार से मांग करते हैं कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कम हुई तेल की कीमतों के मुताबिक देश में भी पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में पिछले दो साल में की गई वृद्धि को तुरन्त वापस ले। इस दौरान वरिष्ठ महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कमलेष रमन, आशा मनोरमा डोबरियाल, प्रमिला थापा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, परिणिता बडोनी, नजमा खान, बाला शर्मा, सुशीला शर्मा, उर्मिला थापा, चन्द्रकला नेगी, पुश्पा पंवार, लक्ष्मी अग्रवाल, अनुराधा तिवारी, सरोज देवराड़ी, संगीता गुप्ता, अनीता निराला, जेबा खान, रईसा फातिमा, प्रियंका भंडारी, किरन मन्द्रवाल, वन्दना, माला राव, रजनी राठौर, अंबिका चौहान, चंचल खत्री आदि उपस्थित रहे।