Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस ने इन पाँच नेताओ को किया पार्टी से बाहर

Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टुडे

विधानसभा चुनाव में तमाम सीटों पर कई नेताओं ने बगावती तेवर दिखाते हुए अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मनाने पर कई नेताओं ने नामांकन वापस ले लिया लेकिन कुछ अभी भी मैदान में डटे हैं। जिसे पार्टी ने अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पूर्व विधायक भीमलाल आर्य को घनसाली सीट पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी धनीलाल शाह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने पर निकाला गया है।

वहीं, किरन डालाकोटी को भी निष्कासित किया गया है। डालाकोटी लालकुआं सीट पर हरीश रावत के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं संध्या डालाकोटी के पति हैं। संध्या को पहले ही पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। इनके अलावा ज्वालापुर सीट से पार्टी प्रत्याशी रवि बहादुर के खिलाफ मैदान में उतरे एसपी सिंह इंजीनियर, बागेश्वर सीट से पार्टी प्रत्याशी रंजीत दास के खिलाफ मैदान में उतरे बालकिशन और भैरवनाथ टम्टा को भी निकाल दिया गया है।