देहरादून (8 दिसम्बर, 2025) I अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्रवान पर 14 दिसम्बर 2025 को नई दिल्ली के राम लीला मैदान में होने वाली महारैली की तैयारी के लिए उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों की बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन, 21 राजपुर रोड़, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेस नेताओं ने रैली की सफलता हेतु अपने-अपने सुझाव दिये।
Storite Women’s Tote Bag With Leather Handles & Embroidery Printed Handbag With Zip Pockets, Shoulder Tote Bag And Handbag For Office And College (27x24x9.5Cm)
🛒 Check Latest Price on Amazon, & Many More Latest Designs.
Mochi Women Synthetic Slingbag (66-7355)
🛒 Check Latest Price on Amazon, & Many More Latest Designs.
EXOTIC Women Feminina Solid Top Handle Tote Hand Bag
🛒 Check Latest Price on Amazon, & Many More Latest Designs.जानकारी देते हुए निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्रवान पर दिनांक 14 दिसम्बर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल ’’वोट चोर – गद्दी छोड़’’ महा रैली का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विशाल रैली में शिरकत करने पहुंचेंगे।
रैली के लिए बनाए गए समन्वयक: राजीव महर्षि ने यह भी बताया कि वोट चोर – गद्दी छोड़ रैली को सफल बनाने हेतु विभिन्न समन्वय समितियों का गठन किया गया है जिसमें सोशल मीडिया समन्वय समिति हेतु अभिनव थापर को प्रदेश मुख्यालय, संदीप चमोली को गढवाल मंडल तथा किशोर कुमार को कुमाऊं मंडल का समन्वयक नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम समन्वय समिति हेतु राजेन्द्र शाह को गढ़वाल मंडल एवं नितिन पंत को कुमाऊं मंडल का समन्वयक बनाया गया है।
Lavie Women’s Faroe Satchel Handbag for Women | Satchel Bag for Work | Ladies purse | Stylish Shoulder Bag | Gift For Women
🛒 Check Latest Price on Amazon, & Many More Latest Designs.
Lavie Women’s Mono Ushawu Small Satchel Handbag for Women | Satchel Bag for Work | Ladies purse | Stylish Shoulder Bag | Gift For Women
🛒 Check Latest Price on Amazon, & Many More Latest Designs.कॉंग्रेस के ये नेता कार्यकर्ताओं से करेंगे संपर्क: वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, गोदावरी थापली, ओम प्रकाश सती बब्बन, सुलेमान अली एवं आदर्श सूद को प्रदेश मुख्यालय से रैली में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं से सम्पर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा सभी जिला/महानगर कांग्रेस अध्यक्षगणों से अपेक्षा की गई है कि वे रैली की सफलता हेतु विधानसभा वार नियुक्त प्रभारीगणों से समन्वय स्थापित करते हुए रैली के लिए भेजे गये फोटो- वीडियो डाटा एवं अपने जनपद से रैली में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं की सूचनायें प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी वाट्सअप नम्बर पर भेजना सुनिश्चित करते हुए रैली की सफलता सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे।
महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में होने वाली रैली में प्रतिभाग करने को उत्साहित हैं।
बैठक में उपस्थिति: प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, राजीव महर्षि, शंकर चन्द्र रमोला, राजेन्द्र शाह, विरेन्द्र पोखरियाल, राजेश चमोली, अश्विनी बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, अभिनव थापर, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, संदीप चमोली, डॉ. प्रदीप जोशी, महेन्द्र सिंह नेगी, अनुसूचित जाति अध्यक्ष मदन लाल, ओम प्रकाश सती, संजय कनौजिया, शीशपाल बिष्ट, अनिल नेगी, अमेन्द्र बिष्ट, सुलेमान अली, आदर्श सूद, अखिलेश उनियाल, विजयपाल रावत, राजेन्द्र दानू , नेमीचंद सूर्यवंशी आदि नेता उपस्थित थे।


