Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखण्ड आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनन्तराम चैहान ने आज सेंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

उत्तराखण्ड आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनन्तराम चैहान ने आज कंाग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव की उपस्थिति में नई दिल्ली में अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा सोनिया गांधी राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनन्तराम चैहान एवं उनके सैकडों साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि विपक्ष के लोग केवल झूठ बोलकर सत्ता हांसिल करना चाहते हैं उसे प्रदेश के आम आदमी की कोई चिन्ता नहीं है। आज मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी ने हर वर्ग, जाति व हर धर्म का सम्मान किया है। आज प्रदेश के बेरोजगारोें की आस कांग्रेस पार्टी पर लगी हुई है।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अनन्तराम चैहान एवं उनके साथियों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि उनके कांग्रेस पार्टी में आने से निश्चित रूप से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रथम निर्वाचित सरकार ने इस राज्य में विकास की नींव रखी थी। कांग्रेस ने राज्य में बेरोजगारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके इसके लिए हरिद्वार, देहरादून तथा उधमसिंहनगर में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना करते हुए राज्य का पलायन रोकने का प्रयास करने के साथ ही राज्य में विकास का ढांचा तैयार किया परन्तु भाजपा ने सत्ता में रहते हुए राज्य के विकास के ढांचे को छिन्न-भिन्न करने के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होने कहा कि आज जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है तथा एकबार फिर से कांग्रेस की ओर टकटकी लगाये हुए है।