Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना भी PPE किट पहनकर खुद ही उतरे मैदान में और कोरोना मरीज़ के घर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया फिर अपनी एम्बुलेन्स में अस्पताल करवाया भर्ती

Uttarakhand


(By: Faizan khan “Faizy”)

देहरादून

देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना जोकि अपने ट्रस्ट की ओर से आक्सीजन बैंक संचालित कर जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवा रहे हैं । आज अचानक ऑक्सीजन सिलेंडरों की मांग बढ़ने एवं ट्रस्ट के अन्य सहयोगियों के सेवा कार्यों में अन्यत्र व्यस्त होने के कारण उपलब्ध ना होने पर खुद ही पीपीई किट पहन मोर्चे पर उतर गए । उन्होंने नेहरू कालौनी पहुंचकर न केवल बीमार को ऑक्सीजन सिलेंडर पहुँचाया बल्कि मरीज की स्थिति नाजुक देख उन्होंने मरीज को तुरंत एमकेपी कालेज रोड स्थित आरोग्य धाम अस्पताल में भर्ती करवाया।

सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि राजधानी में संक्रमण की गति धीमी नहीं पड़ रही है और लगातार संक्रमण अब ग्रामीण इलाकों में तेज़ी से फैल रहा है। जिसके कारण अब मरीजों के लिए पहले ही कम पड़ रही व्यवस्थाओं का टोटा और बढ़ रहा है। सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि सबसे बड़ी चिंता स्वास्थ्य सेवाओं एवं आक्सीजन की भारी कमी के कारण दम तोड़ रहे मरीज हैं। इसलिए आक्सीजन के बारे में सरकार को गंभीरता से युध्द स्तर पर काम करना चाहिए। धस्माना ने कहा कि उनका ट्रस्ट शीघ्र ही ऑक्सीजन बैंक की क्षमता बढ़ाने का काम करेगा।