Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उतराखंड़ कांग्रेस का दो दिवसीय राज्य स्तरीय चिन्तन शिविर आज , पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुँचे मुख्यालय

Uttarakhand


देहरादून BNT

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उदयपुर चिन्तन शिविर के बाद एक व दो जून को उतराखंड़ कांग्रेस का राज्य स्तरीय चिन्तन शिविर देहरादून में हो रहा है है। शिविर में कांग्रेस उदयपुर में सम्पन्न हुए राष्ट्रीय चिन्तन शिविर के आलोक में आगे बढ़ेगी, प्रदेश के सभी समसामिक विषयों पर चिन्तन मनन होगा, पार्टी की रीति नीति और वर्तमान परिवेश में पार्टी आगे का खाका तैयार करेगी
इस चिंतन शिविर में अहम संकल्प पारित हों सकते है।

प्रदेश अध्यक्ष ,करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी, प्रीतम सिंह जी, गणेश गोदियाल , प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव , सांसद राज्य सभा प्रदीप टम्टा सहित महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस सेवादल, के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

टिहरी से कांग्रेस के वरिष्ट नेता प्रदेश पदाधिकारी शान्ति प्रसाद भट्ट, नरेंद्र चंद रमोला, सोबन सिंह नेगी, जिला अध्यक्ष राकेश राणा , सहित प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व मंत्रीगण, पूर्व विधायकगण, फ्रंटल संघटनो के अध्यक्षगण उक्त “चिन्तन शिविर”में प्रतिभाग करेंगे।