Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

“सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी जनसंपर्क यात्रा”: यशपाल आर्य

Dehradun Delhi Uttarakhand


#Big News Today जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल ब्लाक स्तर पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत ओखलकाण्डा ब्लॉक के खनस्यू से तीन दिवसीय जनसमपर्क यात्रा निकाली जायेगी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर यात्रा के सम्बन्ध में हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल में जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर जनता परेशान है।

आज कांग्रेस जनता को साथ लेकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का काम इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से करेगी। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि तीन यात्रा ओखलकाण्डा,धारी, रामगढ़ ब्लाकों के अधिकांश गांवों, कस्बों, में जनसमपर्क का माध्यम बनेगी।

यात्रा में जनपद नैनीताल के सभी वरिष्ठ नेताओं का दल इस कार्यक्रम में भाजपा की कुरीतियों के खिलाफ शंखनाद करेगा। बैठक में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा सिंह नेगी पर बैलपड़ाव पुलिस द्वारा दबाव बनने की नियत से दर्ज फर्जी मुकदमे पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की बात कही गई। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि जनता द्वारा चुना प्रतिनिधि जनहित के किसी भी कार्य में अपनी राय रखने पुलिस द्वारा मुकदमा करना पुलिस की निरंकुशता को दर्शाता है।इस प्रकार की दबाव बनाने व कांग्रेस नेताओं को फर्जी मुकदमे में फसाने की कोशिश का विरोध किया जायेगा।

बैठक में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व विधायक संजीव आर्य, दान सिंह भण्डारी, गोपाल सिंह बिष्ट, महामंत्री महेश शर्मा, हरीश पनेरू, ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट, कुन्दन नयाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मदन नौलिया, कैलाश आर्या,आदि थे।