Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बीजेपी के ट्वीट को लेकर मचा बवाल कांग्रेस महानगर ने फूंका पुतला

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल पर कांग्रेस के शीर्ष नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को रावण बताए जाने पर कांग्रेस पार्टी में उबाल है। कांग्रेस ने इसकी आलोचना की है वही देहरादून महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष जसविंदर सिंह जोगी के नेतृत्व में एसलेहॉल चौक पर सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करी। महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह जोगी ने कहा कि भाजपा द्वारा राहुल गांधी को रावण बताए जाने की हम कड़ी निंदा करते हैं। भाजपा जो राम राज्य बनाना चाहती है ऐसा राम राज्य हमें नहीं चाहिए जिसमें लूट, हत्याएं होती हैं और मणिपुर में महिलाओं को नग्न अवस्था घुमाया जा जाता है। आज कर्मचारी इतना मजबूर हो गया है कि अपनी पेंशन के लिए उसे सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।