Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कोंग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: गांधी जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने ध्वज फहराया तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। करन माहरा ने कहा कि राष्ट्र गांधी जी तथा शास्त्री जी जैसे महापुरुषों का ऋणी है। गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के साथ साथ कांग्रेस की भाजपा सरकार से यह विनम्र अपेक्षा है कि गांधी जी दिखावेबाजी के खिलाफ सख्त खिलाफ थे। अतः सरकार हर समय और हर चीज में दिखावा, फोटोबाजी, जुमलेबाजी आदि न करे बल्कि लोककल्याण पर ध्यान दे। दूसरी महत्वपूर्ण बात यह कि, सही है गांधी जी ने जीवन के सभी आयामों के बारे में अपने विचार व्यक्त किये हैं, जैसे स्वच्छता, स्वास्थ्य, आध्यात्म आदि। लेकिन उनके सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली विचार उनके राजनीतिक विचार हैं जिन्होंनें दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए सार्थक रूप से बदल दिया । भाजपा सरकार ठीक है स्वछता, स्वच्छाञ्जलि आदि की बात कर रही है, पर गांधी के मूल राजनीतिक विचारों की तो वह धज्जियां उड़ाने पे लगी है जिनमें वे लोकतंत्र, सहिष्णुता, सर्वधर्म समभाव को सर्वोच्च महत्व देते हैं।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि वर्तमान में जब गांधी, शास्त्री और अम्बेडकर जैसे महापुरुषों के विचारों और मूल्यों पर चारों तरफ प्रहार हो रहा है ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मुख महती चुनौती है। गोगी ने कहा कि गांधी और शास्त्री जैसे महापुरुषों ने देश के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के इतिहास को भी समृद्ध किया है। सत्य अहिंसा के पुजारी बापू ने कांग्रेस पार्टी का जनाधार व्यापक किया जिससे पार्टी राष्ट्रीय आंदोलन में सार्थक भूमिका का निर्वहन कर सकी। बापू के सच्चे शिष्य शास्त्री जी ने दिखाया कि गांधीवादी सिद्धांतों को कैसे आचरण में ढाला जा सकता है। दोनों महापुरुषों को कांग्रेस कार्यकर्ता नमन करते हैं।
इसके उपरांत अध्यक्ष करन माहरा, के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क स्थित गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा मूर्ति को दूध से स्नान भी कराया गया। इस अवसर पर गांधी पार्क में वृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन/ प्रशासन मथुरादत्त जोशी, पूरन सिंह रावत,मनीष नागपाल,गरिमा मेहरा दसोनी,उर्मिला थापा, आशा टम्टा, मनमोहन शर्मा, आदित्य गर्ग, राजेश पुंढीर, आफताब, जगदीश धीमान, सावित्री थापा,अनुराधा तिवारी, सुनील जायसवाल, अरुण रतूड़ी, मुकेश सोनकर वीरेंद्र पवार तुषार पाल विक्रम सिंह निहाल सज्जाद अंसारी आदर्श सूद, मंजू त्रिपाठी, अमित अरोड़ा उदय सिंह रावत, मनीष गर्ग, रवि हसन,मरगूब आलम, अरविंद नौटियाल, मान सिंह, रंजीत सिंह रावत, प्रवीण भारद्वाज, सलमान, आदि उपस्थित थे।