Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बीजेपी सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया: गणेश गोदियाल

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के गृह जनपद पौडी से बीरोंखाल ब्लाक प्रमुख राजेश कण्डारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती राधा कण्डारी एवं डाॅ0 अंतरिक्ष सैनी को कांग्रेस पार्टी में शामिल कर एक बडी उपलब्धि हांसिल की है। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं प्रदेश प्रभारी दीपिका पाण्डेय सिंह की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बीरोंखाल ब्लाक प्रमुख राजेश कण्डारी, श्रीमती राधा कण्डारी एवं डाॅ0 अंतरिक्ष सैनी ने अपने दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों सहित सैकडों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि बीरोंखाल ब्लाक प्रमुख राजेश कण्डारी एवं डाॅ0 अंतरिक्ष सैनी एवं उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग, जाति व हर धर्म का सम्मान किया है।  
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। चाहे लोकसभा चुनाव हों, या विधानसभा चुनाव भाजपा ने झूठे वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया। भाजपा की प्रदेश सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है।
सहप्रभारी दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहेें हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि राजेश कण्डारी एवं डाॅ0 अंतरिक्ष सैनी तथा उनके सैकडों साथियों के कांग्रेस पार्टी में जुडने से पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।  
राजेश कण्डारी, राधा कण्डारी, पलक ठाकुर, मुकेश भट्ट के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्यगण सीमा देवी, बनवारी विमल, रोशन कुमार, मनोहर लाल, दीपक नेगी, देवेन्द्र सिंह रावत, सुष्मा कण्डारी, अमित रावत, मुकेष रावत, राकेश रावत, सत्येन्द्र सिंह गुसांई, राजकपूर तिवारी, जितेन्द्र सिंह रावत, ग्राम प्रधानगण दुर्गेश सिंह, हर्षपाल सिंह, सुनील कुमार, यशपाल सिंह रावत, विष्णु रावत, संदीप गुसांई, सुनील बौडाई, रजनी रावत, सुन्दरी देवी, पूनम देवी, सुनीता देवी, मया देवी,  विक्रम सिंह, प्रकाश सिंह रावत, रमेश सिंह रावत, रामदयाल सिंह, नीलम देवी, कामना देवी, दीपक रावत, नरेन्द्र पांथरी, सुरेन्द्र बिष्ट, हेमन्त कुमार, रामचरण पोखरियाल, नरेन्द्र त्रिपाठी, रामपाल, देवपाल सिंह, जितेन्द्र सिंह रावत, संजय सिंह रावत, नागेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र सिंह पटवाल, धर्मेन्द्र प्रसाद नौगाई, बबीता देवी, मोहन बहुखण्डी, पान सिंह नेगी, रमेश बौडाई, श्रद्धानन्द सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे। डाॅ0 अंतरिक्ष सैनी के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में गजेन्द्र सैनी, आदित्य सैनी, बालेश सिंह, सईद भाई, हरपाल प्रधान, राजपाल सैनी, महक सिंह सैनी, बिट्टू सैनी, डा0 रणवीर सैनी आदि प्रमुख थे।  
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष एवं मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।