cm yogi adityanath in kedarnath bdham kedarpuri uttarakhand for puja (1)

बाबा केदारनाथ की केदारपुरी में जय श्री राम के नारों से हुआ मुख्यमंत्री योगी का स्वागत

Dehradun Delhi Uttarakhand


रुद्रप्रयाग। Big News Today उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदार के दर्शन एवं रूद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान केदारनाथ से विश्व में सुख समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। तकरीबन दो घंटे के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान केदारपुर में लगातार जय श्री राम एवं हर-हर महादेव के नारे लगते रहे। जहां से भी मुख्यमंत्री योगी गुजरते गए, वहां उनके अभिवादन को खड़े श्रद्धालु जयकारे लगाते दिखे। जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धालुओं का अभिवादन कर जय श्री राम एवं बाबा केदार के जयकारे लगाए।

रविवार को करीब दस बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ हेलीपैड पर पहुंचे, जहां केदारनाथ हेलीपैड पर उनका स्वागत बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प भेंट कर किया।

cm yogi adityanath in kedarnath bdham kedarpuri uttarakhand for puja (1)

वहीं पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। यहां पर तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने जीएमवीएन अतिथि गृह में कुछ देर विश्राम किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी बीकेटीसी हट में मुख्य पुजारी शिवलिंग से मिले। पुजारी एवं अन्य तीर्थ पुरोहितों से भेंट के बाद तीर्थ पुरोहित समाज की अगुवाई में उन्हें मंदिर तक ले गए, यहां उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर विश्व की सुख समृद्धि एवं जन कल्याण की कामना की। करीब पौने घंटे चली पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ का रूद्राभिषेक कर विशेष गो मुखी शृंघी से दूध एवं जल भी चढ़ाया। रूद्राभिषेक के बाद उन्होंने बाहर आकर नंदी की पूजा की एवं शॉल चढ़ाया।

cm yogi adityanath in kedarnath bdham kedarpuri uttarakhand for puja (2)
योगी के केदारपुरी पहुंचते ही लगने लगे जय श्री राम के नारे 
सीएम योगी आदित्यनाथ के केदारनाथ धाम पहुंचने की सूचना मिलने पर धाम पहुंचे श्रद्धालुओं में भारी जोश देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने सीएम के पहुंचते ही जय श्री राम, जय बाबा केदारनाथ के जोर-जोर से नारे लगाए। इसके बाद सीएम योगी ने भी जय श्री राम, जय महादेव के नारे लगाए। सीएम के हेलीपैड से मंदिर प्रांगण पहुंचने और उसके बाद पुनः हेलीपैड आने तक भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। सीएम योगी ने भी भक्तों के अभिवादन को स्वीकार किया।

यहां मंदिर प्रांगण में खड़े श्रद्धालुओं के बीच बाबा केदारनाथ के नारे लगाने के बाद उन्होंने केदार सभा समेत अन्य तीर्थ पुरोहितों से भेंट की। उन्होंने स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं, तीर्थ पुरोहितों, सुरक्षा एजेंसियों एवं व्यवस्थाओं से जुड़े हुए सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद देते हुए सभी के साथ फोटो भी खिंचाई। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, अजय शुक्ला, अजय जुगरान, अजय पुरोहित, गंभीर बिष्ट, एडीएम बीर सिंह बुदियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी केडीए योगेन्द्र सिंह, सीओ विमल रावत, कार्यकारी अधिकारी आरसी तिवारी, इंचार्ज सीएम सुरक्षा जगमोहन सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर योगेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार गोपाल चैहान, डीसी एनएसजी मानवेंद्र, एसएचओ केदारनाथ मंजुल रावत समेत अन्य तीर्थ पुरोहित, अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

cm yogi adityanath in kedarnath bdham kedarpuri uttarakhand for puja (3)
श्रद्धालुओं का उमड़ता जन सैलाब, लिख रहा नए भारत की तस्वीर: योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केदारनाथ धाम एवं बदरीनाथ धाम के दर्शनों का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। दोनों धामों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में भव्य निर्माण कार्य चल रहे हैं। दुनियाभर में रहने वाले सनातन धर्म के अनुयायी दोनों धामों के दर्शन एवं आशीर्वाद की कामना रखते हैं। 2013 में आयी त्रासदी के कारण केदारपुरी में हुए नुकसान से सभी प्रभावित हुए, लेकिन स्थानीय लोगों के दृढ़ संकल्प एवं पीएम मोदी के निर्देशन में केदारनाथ का स्वरुप भव्य होता जा रहा है। दोनों धाम नई आशा के साथ विश्व में अपनी पहचान बना रहे हैं। विरासत के प्रति हमारे लोगों का सम्मान यही है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु दोनों धामों के दर्शन करने आ रहे हैं। यह नए भविष्य की तस्वीर भी है। सतत विकास एवं पर्यावरण के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए, जिस प्रकार दोनों धामों में कार्य चल रहा है इसके लिए प्रधानमंत्री एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बधाई के पात्र हैं। श्रद्धा का उमड़ता हुआ जन सैलाब, नए भारत की नई तस्वीर को प्रस्तुत कराता है। जिसमें दृष्टि भी है, दूरदर्शिता भी है, इसमें पर्यटन भी है और श्रद्धालुओं की जन आस्था का सैलाब भी है। इन सबको समेटे हुए केदारपुरी का नव निर्माण बहुत अच्छे ढंग से आगे बढ़ रहा है। हमारे यह तीर्थ स्थल राष्ट्रीय एकात्मता का प्रतीक हैं।
baba barfani and cm yogi adityanath in kedarnath bdham kedarpuri uttarakhand for puja (4)

बाबा बर्फानी ने की सीएम योगी से मुलाकात
केदारनाथ आपदा के बाद से धाम में रह रहे बाबा बर्फानी के नाम से विख्यात ललित राम दास जी महाराज ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने सीएम को बताया कि केदारनाथ धाम में जिला प्रशासन और सरकार के नेतृत्व में बेहतर कार्य किये जा रहे हैं। धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं के लिए रहने के लिए उन्होंने आश्रम तैयार किया है, जिसमें दो से ढाई सौ श्रद्धालु आराम से रह सकते हैं। साथ ही यात्रियों के लिए निःशुल्क भंडारा भी लगाया जाता है। सीएम योगी ने बाबा बर्फानी ललित राम दास महाराज के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम में रहकर बाबा बर्फानी धर्मार्थ का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को बाबा बर्फानी ललित महाराज की मदद करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि धर्मार्थ के कार्यो को कर रहे सभी लोगों की जिला प्रशासन, शासन व सरकार को मदद करनी चाहिए।