Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

CM धामी ने DGP अशोक कुमार को दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ें जनता को होगा लाभ

Uttarakhand


Big News Today ( Report By: Faizan khan , Faizy)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को निर्देश दिये कि कार्यक्रमों में आते व जाते समय मुख्यमंत्री की फ्लीट की वजह से लोगों को अनावश्यक रूप से परेशानी का सामना न करना पड़े। ट्रैफिक को अधिक समय तक न रोका जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि मुख्यमंत्री की फ्लीट की वजह से लोगों को आवागमन में अनावश्यक विलम्ब न हो। जनपदों में सभी पुलिस अधीक्षकों को भी इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किये जाएं।