BIG NEWS TODAY : राज्य सरकार द्वारा सहकारी समितियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के निर्णय की हर तरफ सराहना हो रही है। खुद मुख्यमंत्री ने भी कैबिनेट के निर्णय को लेकर हर्ष व्यक्त करते हुए इस मातृशक्ति के प्रति सम्मान बताया है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि….. cm on women reservation in cooperatives

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेशः-
"कैबिनेट द्वारा सहकारी समितियों में प्रबंध समिति के सदस्य एवं सभापति के पदों पर राज्य की महिलाओं को 33 प्रतिशत पद आरक्षित रखे जाने का निर्णय ऐतिहासिक है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की ये बड़ी पहल है। मातृशक्ति का सम्मान हमारी परम्परा रही है। हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान के साथ ही मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, लखपति दीदी योजना और मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना सहित अनेक योजनाएं महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बना रही हैं।" : पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
, cm on women reservation in cooperatives . कैबिनेट के निर्णय नीचे खबर के लिंक में हैं।
शनिवार को उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा लिए गए महिलाओं को आरक्षण से संबधित मूल खबर का उपरोक्त लिंक अवश्य खोलें। धन्यवाद।