Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘‘गांववासी‘‘ और वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दून मेडिकल अस्पताल जाकर अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘‘गांववासी‘‘ की कुशल क्षेम जानी। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की तथा मुख्यमंत्री ने गांववासी के उपचार के सम्बन्ध में चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दायित्वधारी सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थित आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बलूनी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने बलूनी के परिवारजनों से भी भेंट की।