Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती घायल आपदा प्रभावितों का जाना हालचाल

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती घायल आपदा प्रभावितों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने घायलों व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और कहा कि उनके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी साथ में थे।

देहरादून जिले के सरखेत में बादल फटने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए जबकि कुछ लोग घायल हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट करते हुए उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। विगत रात्रि हुई भारी वर्षा से जनपद के कई क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। भारी वर्षा से रायपुर-थानों मोटर मार्ग पर सोंग नदी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।