cm pushkar dhami in badrinath by election (6)

राजेन्द्र भण्डारी ने भाजपा की सदस्यता लेकर विकास के रास्ते को चुना है : बोले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

Dehradun Delhi Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पीपलकोटी, चमोली में बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने बद्री विशाल की पुण्यभूमि को नमन करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने क्षेत्र की जनता और विकास के लिए हमेशा काम किया है। भंडारी क्षेत्र वासियों के लिए समर्पित भाव से काम करते हैं। क्षेत्र का विकास आगे भी जारी रहे इसके लिए भाजपा प्रत्याशी जेन्द्र भण्डारी को जीताना जरूरी है।

cm pushkar dhami in badrinath by election (1)
cm pushkar dhami in badrinath by election

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भण्डारी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, विधायक भोपाल राम टम्टा, चंडी प्रसाद भट्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

cm pushkar dhami in badrinath by election (4)
cm pushkar dhami in badrinath by election

मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी ने कहा कि राजेन्द्र भण्डारी ने भाजपा की सदस्यता लेकर विकास के रास्ते को चुना है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से कार्य हो रहे हैं। कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो गई है। CAA कानून लागू किया गया। देश से तीन तलाक को खत्म कर दिया गया है। मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना पूरा हुआ है। पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की नई पहचान स्थापित हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने चमोली यात्रा के दौरान चमोली के माणा गांव को देश का पहला गांव बताया। आज हर सीमांत क्षेत्र में बसा गांव भारत का पहला गांव कहलाता है। cm in badrinath seat by election

cm pushkar dhami in badrinath by election (5)
cm pushkar dhami in badrinath by election

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चार धाम यात्रा हेतु ऑल वेदर रोड का निर्माण हुआ है। बद्रीनाथ मास्टर प्लान का कार्य पूर्ण होने पर विश्व के मानचित्र पर भव्य और दिव्य बद्रीनाथ के रूप में आएगा। हेमकुंड साहिब यात्रा और केदारनाथ के लिए रोप वे कार्य का शिलान्यास हो गया है। जोशीमठ रिकवरी और रिकंस्ट्रक्शन हेतु 1658 करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है। बद्रीनाथ धाम को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। बद्रीश झील का नए रूप में सौंदर्यकरण एवं अस्पताल के विस्तारीकरण का कार्य जारी है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है। विंदघाट से घांघरिया तक रोप-वे, औली से गौरसों तक रोप-वे को स्वीकृति हो गई है।

cm pushkar dhami in badrinath by election (3)
cm pushkar dhami in badrinath by election

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देवभूमि के साथ धोखे और पाप कए हैं। इनके हर पाप की सजा जनता को वोट से देना होगा। लोकसभा चुनाव में 99 सीट जीतने के बाद कांग्रेस हिंदुओं को नीचा दिखाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा हिंदू न कभी हिंसक था, न है और न कभी होगा। हमारी संस्कृति पूरी दुनिया को एक परिवार मानती है। कांग्रेस ने उत्तराखंड को हमेशा लूटा है। उन्होंने प्रदेश के विकास और देवभूमि के स्वाभिमान को बनाए रखने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट डालन की अपील की।