Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पंचतत्व में विलीन हुए सीडीएस बिपिन रावत, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Delhi Uttarakhand


दिल्ली /देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. उन्हें राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली छावनी के बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर अंतिम विदाई दी गई. बिपिन रावत और मधुलिका रावत की बेटियों कृतिका और तारिणी ने अपने माता-पिता को अंतिम संस्कार किया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, अन्य देशों के अधिकारियों समेत कई हस्तियां सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अंतिम दर्शन के लिए श्मशान घाट पहुंची.