Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम धामी कल लेंगे विधायक की शपथ

Uttarakhand


देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को विधायक की शपथ लेंगे ।इसके लिए शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई हैं , 13 जून को दोपहर 1 बजे सीएम लेंगे शपथ ,विधानसभा स्थित स्व. प्रकाश पंत भवन के सभागार में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है।

चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों के अंतर से रिकॉर्ड जीत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो गई है।

हालांकि अधिकारिक तौर पर शपथ की तारीख तय होनी बाकी है। विधानसभा सचिवालय की ओर से शपथ ग्रहण की तैयारी की जा रही है विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की ओर से मुख्यमंत्री को विधानसभा सदस्य पद की शपथ दिलाई जाएगी।