Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking-: अपनी कैबिनेट के साथ सम्राट पृथ्वीराज फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ये रहे मौजूद

Uttarakhand


देहरादून BNT

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स में पृथ्वीराज सिंह चौहान के जीवन पर बनी फ़िल्म देखने पहुंचे इस अवसर पर सीएम धामी के साथ बीजेपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, प्रेम चंद्र अग्रवाल, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल भी फ़िल्म देखने पहुंचे इस अवसर पर सांसद नरेश बंसल कार्यक्रम संयोजक बलजीत सोनी के अलावा कई विधायक और बीजेपी संगठन के पदाधिकारियों के साथ साथ कार्यकर्ता भी पहुंचे।

सीएम धामी ने कहा की पृथ्वीराज सिंह चौहान हमारे इतिहास के वीर पुरुष थे उनके जीवन चरित्र से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है उनके अनुसार हमारी कोशिश होनी चाहिए कि जैसे उन्होंने कभी ना हार मानने का काम किया हम भी उसका अनुसरण करें।