Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम के निर्देश होली में Law and Order पुख्ता रखें, डीजीपी को हिदायत-पुलिस कप्तानों संग करें हालात-तैयारियों की समीक्षा

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ होली की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की।
इस दौरान उन्होंने गृह व पुलिस विभाग को होली के दृष्टिगत कानून व्यवस्था पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए। उन्होने पुलिस महानिदेशक को सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से इस सम्बन्ध में तैयारियों की समीक्षा के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस अधिकारी सुनिश्चित करें कि प्रदेश में होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था या अप्रिय घटना न होने पाए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उल्लास और उमंग का यह पर्व देवभूमि उत्तराखण्ड में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए, यह परम्परा आगे भी बनाए रखनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था पर विशेष निगरानी की जाए। पुलिस विभाग पुख्ता इंतजाम करें। प्रदेश की सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता बरती जाए। पुलिस अधिकारी जान लें कि होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था या अप्रिय घटना हुई तो कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ,सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।