cm dhami in orrissa

उड़ीसा पहुंचे मुख्यमंत्री, बीजेपी सरकार के शपथग्रहण में हुए शामिल…

Dehradun Delhi Odisha Uttarakhand


देहरादून। BIG NEWS TODAY : उड़ीसा में मुख्यमंत्री मोहन मांझी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। बुधवार को मुख्यमंत्री धामी के प्रभु श्री जगन्नाथ जी की पवित्र भूमि ओडिशा पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस आत्मीय स्वागत हेतु आप सभी का हृदयतल से आभार! मुख्यमंत्री ने उड़ीसा में बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर मुख्यमंत्री मोहन मांझी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। cm dhami in orrissa

cm dhami in orrissa

चंद्रबाबू नायडू व प्रेमा खांडू को भी मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के पर चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर पवन कल्याण एवं समस्त मंत्रिमंडल को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने सभी को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं दीं। साथ ही सीएम धामी ने अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के विधायक दल का नेता चुने जाने पर पेमा खांडू को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं हैं। अपने संदेश में धामी ने कहा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन व आपके नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा। cm dhami in orrissa