BIG NEWS TODAY : (देहरादून, 04 जुलाई 2025)। उत्तराखंड सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब धाकड़ धामी के नाम से मशहूर हो चुके हैं। धामी को मुख्यमंत्री बने हुए चार साल पूरे हो गये हैं, उनके कार्यकाल को लेकर बीजेपी में खुशी की लहर है। धाकड़ धामी को बीजेपी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य सरकार के सफल चार वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
डॉ. निशंक ने अपने संदेश में कहा— “मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने सुशासन, साहसिक निर्णयों और जनसेवा के प्रति अटूट संकल्प के साथ एक नई दिशा प्राप्त की है।” “समान नागरिक संहिता से लेकर भ्रष्टाचार पर सख़्त कार्यवाही, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, धार्मिक पर्यटन और औद्योगिक निवेश तक—हर क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड आज एक आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सांस्कृतिक रूप से जागरूक राज्य के रूप में देश का मार्गदर्शक बन रहा है। “धामी जी को मेरी हार्दिक बधाई यह यात्रा अभी और आगे जाएगी।”
धामी के नेतृत्व मे नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर उत्तराखंड बन रहा विकसित भारत का सहभागी: महेंद्र भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखंड की सेवा में सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कहा, उनके नेतृत्व में राज्य आज विकास की नई नई ऊंचाईयों को प्राप्त करता हुआ विकसित भारत निर्माण में सहभागी बन रहा है।
उन्होंने विभिन्न माध्यमों से मीडिया में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सीएम पुष्कर धामी का यह कार्यकाल केवल एक समयावधि नहीं, बल्कि उत्तराखंड के नव निर्माण, नीतिगत दृढ़ता और विकासशील विजन का प्रतीक बन चुका है। इन वर्षों में उन्होंने जिस प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया, उसने उत्तराखंड की राजनीति और प्रशासन को नई दिशा दी है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने को मुख्य पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री के रूप में 4 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी ।
मनवीर चौहान ने कहा कि धामी के नेतृत्व में सेवा , सुशासन व सुचिता के ये 4 साल उत्तराखंड के सर्वागीण विकास में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में यह 4 वर्ष देवभूमि उत्तराखंड को देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल करने के प्रयासों को समर्पित रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड प्रतिदिन विकास के नये अध्याय लिख रहा है । धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड मॉडल स्टेट के रूप में विकसित हुआ है । मुख्यमंत्री धामी के निर्णय और बनाये क़ानून आज देश के अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा का कार्य कर रहे हैं। उत्तराखंड राज्य जो राजनीतिक अस्थिरता के लिए जाना जाता था मुख्यमंत्री धामी नेतृत्व का भरोसा जीतने के साथ उत्तराखंड की जनता का भी भरोसा बनने में कामयाब हुए हैं ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 4 साल महिला उत्थान और सशक्तिकरण के लिए है बेमिसाल आशा नौटियाल , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को महिला मोर्चा ने दी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 जुलाई 2021 को जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण किया था। तब से निरंतर महिलाओं के उत्थान की दिशा में ऐतिहासिक फैसले किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने का 4 साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है भाजपा महिला मोर्चे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 4 साल के शासनकाल को ऐतिहासिक बेमिसाल लोक कल्याणकारी और समग्र विकास का एक नया अध्याय बताया है।
राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल को राष्ट्रीय फलक पर छाने वाला बताया है।
राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल को राष्ट्रीय फलक पर छाने वाला बताया है। उन्होंने कहा, इन 4 शानदार वर्षों में उनके नेतृत्व में कई ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिए गये, इनमें कई फैसले, देश के कई राज्यों के लिए रोल मॉडल बने हैं। समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण रोकथाम कानून, दंगरोधी कानून लागू कर राज्य की डेमोग्राफी बदलने की साजिशों और लव, लैंड, थूक जिहाद पर लगाम लगाई गई है। इसी तरह मातृ शक्ति के सशक्तिकरण हेतु 33 फीसदी आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया, राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान देते हुए सरकारी नियुक्तियां में 10 फीसदी आरक्षण दिया गया है। लंबे समय से राज्य की भू संपदा के संरक्षण हेतु कठोर भू कानून की मांग की जा रही थी। इस जनभावना को पूरा करने का काम भी, मुख्यमंत्री धामी द्वारा सशक्त भू सुधार कानून लागू कर किया गया।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक खजान दास ने धामी सरकार के चार वर्षों को स्वर्णिम उत्तराखंड की नींव रखने वाला बताया है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक खजान दास ने धामी सरकार के चार वर्षों को स्वर्णिम उत्तराखंड की नींव रखने वाला बताया है। उन्होंने विकासोन्मुख और जनकल्याण कार्यों वाले इस कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कहा, उनके अथक प्रयासों और कर्मठता का नतीजा है कि विकसित राज्य बनने का लक्ष्य अब संभव नजर आने लगा है। यूसीसी, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, सख्त भू कानून के अतिरिक्त अनेकों विकास के कार्यों से आज उत्तराखंड की तस्वीर बदली है। नकल कानून के संरक्षण में हम 23 हजार युवाओं को नियुक्ति देने में सफल हुए। प्रबंधन और सुरक्षा के कारण, चार धाम यात्रा नए नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। प्रदेश में यात्रा को लेकर माहौल और व्यवस्था इतनी बेहतर हुई कि हम शीतकालीन यात्रा को सुचारू प्रारंभ कराने में सफल हुए। इस दौरान बहुत सी उपलब्धियां हमने हासिल की, जिसमें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन, जी-20 देशों की बैठक का आयोजन, जीईपी इंडेक्स में शानदार प्रदर्शन, एसडीजी इंडेक्स में उत्तराखंड का पहला स्थान जैसे अनिगनत कार्यों ने राज्य की विशेष पहचान को स्थापित किया है।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बिशन सिंह चुफाल ने धामी के बतौर मुख्यमंत्री 4 सालों को साहसिक निर्णयों से राज्य को नई पहचान देने वाला बताया है।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बिशन सिंह चुफाल ने धामी के बतौर मुख्यमंत्री 4 सालों को साहसिक निर्णयों से राज्य को नई पहचान देने वाला बताया है। उन्होंने कहा, जिस तरह वह पीएम मोदी के मार्गदर्शन और नीतियों को जमीन पर उतार रहे हैं उससे देवभूमि, विकास और विरासत का रॉल मॉडल बनकर देश में स्थापित हुआ है। आज मानसखंड मंदिर योजना से यहां के मठ, मंदिरों और अध्यात्मिक स्थलों का कायाकल्प हो रहा है, जिससे ये सभी स्थान आज श्रद्धालुओं से गुलजार हैं। प्रदेश में सड़क, हवाई, रेल कनेक्टिविटी की तरह आधारभूत ढांचे में भी जो आमूलचूल परिवर्तन आया है उससे पर्यटन व्यवसाय के माध्यम से स्थानीय आर्थिकी भी समृद्ध हुई है। इन व्यवस्थागत सुधारो से स्थानीय लोगों की जिंदगी भी लगातार आसान बन रही है। यही वजह है कि राज्य की जनता मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आज प्रदेश को विकसित बनाने के लिए कम से कदम मिलाकर चल रही है।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शानदार और सफल 4 वर्षों के लिए बधाई दी है।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शानदार और सफल 4 वर्षों के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा, इन चार वर्षो में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड को विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर किया है। देवभूमि छवि को बरकरार रखने के लिए धामी सरकार ने अनेकों ऐतिहासिक और कड़े कदम उठाए, जिससे राज्य की डेमोग्राफी बदलने का षड्यंत्र रचने वाले लोगों पर लगाम कस गई है। हम यूसीसी से सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों को एक समान कानून में पिरोने में कामयाब रहे हैं। इसी तरह सख्त धर्मांतरण कानून और दंगारोधी कानून का असर तो समस्त उत्तराखंड के साथ विशेषकर हल्द्वानी की जनता ने महसूस किया है। मुख्यमंत्री ने इन चार सालों में दशकों से लंबित बड़ी-बड़ी समस्याओं का हल निकाला है। कठोर नकल विरोधी कानून और युवाओं के भविष्य से पर डाले जा रहे डकैती को बंद कराया। नकल माफियाओं पर शिकंजा कसा और रिकॉर्ड संख्या में बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों को जेल के पीछे पहुंचाया गया।
मुख्यमंत्री धामी जी के चार वर्ष ‘विकल्प रहित संकल्प’ के ऐतिहासिक वर्ष- डॉ देवेन्द्र भसीन
पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री के रूप में चार वर्ष पूरे होने पर उत्तराखण्ड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. देवेन्द्र भसीन ने मुख्यमंत्री जी को बधाई देते हुए कहा कि ये चार वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों के वर्ष हैं। ‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ उन्होंने इन चार वर्षों में जो कार्य किए वे उत्तराखण्ड के लिए ही नहीं अपितु देश में अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरक सिद्ध हुए हैं और देश के साथ विदेशों में भी जिनकी गूंज है। डॉ. भसीन का कहना था कि मुख्यमंत्री के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी ने कई प्रकाश स्तंभ स्थापित किए हैं।
प्रदेश की बीस सूत्रीय के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने मुख्यमंत्री धामी के 4 वर्ष को ऐतिहासिक उपलब्धियां का कालखंड बताया है।
प्रदेश की बीस सूत्रीय के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने मुख्यमंत्री धामी के 4 वर्ष को ऐतिहासिक उपलब्धियां का कालखंड बताया है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा, आज उनकी सरकार की नीतियों से प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश की जीडीपी, राजस्व वृद्धि के अतिरिक्त विकास के सभी मानकों पर हम लगातार नए आंकड़े छू रहे है। नीति आयोग से लेकर देश की बड़ी-बड़ी एजेंसियां आज उत्तराखंड को शीर्ष रैंकिंग दे रही हैं। रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के साथ निजी क्षेत्रों और स्वरोजगार में युवाओं को मिल रहे रोजगार से प्रदेश में बेरोजगारी दर बहुत तेजी से कम हो रही है। इन्वेस्टर सबमिट के सफल आयोजन से एक लाख करोड़ से अधिक का निवेश अब तक धरातल पर उतर चुका है। हवाई सड़क रेल सभी तरह की कनेक्टिविटी में सुधार होने से प्रदेश का पर्यटन व्यवसाय बूम हो रहा है। केंद्र की जैविक खेती और स्थानीय कृषि उत्पादों से जुड़ी योजनाओं को शत प्रतिशत सफलता से क्रियान्वहन किया गया, जिससे किसानों की आर्थिकी में भी वृद्धि हो रही है।

