Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking: उत्तराखंड सरकार ने सिविल यूनिफार्म कोड के लिए गठित की पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में कमेटी। पर्सनल लॉ समाप्त कर एक समान कानून पर बनेगा ड्राफ्ट!

Uttarakhand


देहरादून। (Big News Today)

समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने कदम बढ़ाया है। सरकार ने ड्राफ्टिंग कमेटी की घोषणा की है। कमेटी की अध्‍यक्ष सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्‍त न्‍यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई होंगी। चार अन्‍य सदस्‍यों में दिल्‍ली हाईकोर्ट के सेवानिवृत्‍त न्‍यायाधीश प्रमोद कोहली, राज्‍य के पूर्व मुख्‍य सचिव शत्रुघ्‍न सिंह के अलावा टैक्स पेयर एसोसिएशन के मनु गौर और शिक्षाविद सुरेखा डंगवाल के नाम भी शामिल हैं। मनु गौर देश में जनसंख्या कानून की पैरवी करते हुए जागरूकता मुहिम चलाते हैं। ये कमेटी समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करेगी।

धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा की थी। 24 मार्च को हुई मंत्रिमंडल की पहली बैठक में इस घोषणा को मूर्त रूप देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। आज कमेटी गठित करते हुए आदेश जारी कर दिया गया है।