Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई खटीमा में होली पर्व मनाया, देखिए तस्वीरें।

Uttarakhand


खटीमा (Big News Today) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने निजी आवास नगला तराई खटीमा पर होली पर्व के अवसर पर अपनी माता जी को गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री धामी ने आवास पर पहुंचे लोगों को भी गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं व बधाई दी।

इस अवसर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा, अमित पांडे, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, सीडीओ विशाल मिश्रा आदि उपस्थित थे।