Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

24 हजार नौकरियों का दावा अब होमवर्क में जुटी सरकार मुख्यमंत्री खुद करेंगे समीक्षा

Uttarakhand


देहरादून

सरकार ने जल्द से जल्द खाली पड़े पदों को भरने के लिए विभागों से खाली पदों का ब्योरा मांगा है। लेकिन कई विभागों ने अभी तक ब्योरा नहीं दिया है। शासन को सभी विभागों को तत्काल सूचना भेजने के निर्देश देने पड़े हैं
सत्ता की कमान हाथों में आने के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फोकस सरकारी और स्वरोजगार के क्षेत्र में नई नौकरियां खोलने का है। ऐसा करके वह बेरोजगारी को चुनावी मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस को बैकफुट पर लाना चाहते हैं। कांग्रेस और अन्य विरोधी दल बेरोजगारी के मुद्दे पर हमलावर हैं।

मुख्यमंत्री ने कमान संभालते ही पहली ही कैबिनेट की बैठक में 22 हजार पदों को भरने की घोषणा की। उन्होंने एलान किया कि पहले चरण में सरकार 13 हजार पदों को तत्काल भरेगी। सूत्रों के मुताबिक, घोषणा के बाद अब सरकार यह पता लगा रही है कि विभागों में सीधी भर्ती, पदोन्नति और बैकलॉग के कितने पद हैं। इनके बारे में सभी विभागों से ब्योरा मांगा गया है। 

मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर कार्मिक विभाग अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और प्रभारी सचिवों को निर्देश जारी कर खाली पदों का ब्योरा देने के लिए कहा। लेकिन कुछेक विभागों को छोड़कर अधिकांश विभागों से ब्योरा नहीं आया है। कार्मिक विभाग को दोबारा पत्र भेजकर विभागों से तत्काल सूचना देने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, विभागों की यह हीलाहवाली चुनावी साल में सरकार के इरादे की राह में परेशानी खड़ी कर रही है।