Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बड़ी खबर:- उत्तराखंड में कक्षाओं को लेकर होने जा रहा फैसला , अब 1 से 9 वी तक की कक्षाओं को लेकर भी आने जा रहा ये UPDATE

Uttarakhand


देहरादून- बिग न्यूज़ टुडे

उत्तराखंड में कोविड-19 की तीसरी लहर के चलते बंद किए गए स्कूलों को अगले सप्ताह से खोला जा सकता है। फिलहाल शासन ने 31 जनवरी से दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं भौतिक रूप से खोलने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद इन कक्षाओं में संचालन चल रहा है। जबकि एक से लेकर नौ वी तक सभी सरकारी व अर्ध सरकारी स्कूल अगले सप्ताह से खुल सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने 7 फरवरी से भौतिक रूप से स्कूल खोलने के संबंध में आज या कल में आदेश जारी करने की बात कही है, गौरतलब है कि बीते 16 जनवरी से प्रदेश के सभी सरकारी व अशासकीय निजी स्कूल बंद है।