Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

शासन ने 05 गुना रॉयल्टी का नियम पूर्व की भांति रखने पर लिया फ़ैसला

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: सचिवालय में डा0 पंकज कुमार पाण्डेय, सचिव खनन और उनके अधिकारीगण एवं स्टाफ के साथ तथा विभागीय अधिकारियों के साथ ठेकेदार कल्याण समिति की सौहार्दपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें सचिव खनन ने रॉयल्टी के नियम के विषय में समस्याओं को गहराई से सुना व समझा और रॉयल्टी के नियम को पूर्व की भांति यथावत रखने का आदेश जारी किया है। ठेकेदार कल्याण समिति ने रॉयल्टी के नियम को पूर्व की भांति यथावत रखने पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व धन्यवाद किया.