Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Video देखिए: वार्ड 41 में निर्दलीय के समर्थकों पर मतपेटिया उठाने का कांग्रेस का आरोप

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : नगर निगम देहरादून के चुनाव वार्ड 41 इंदिरापुरम में गुरुवार को मतदान संपन्न होने के उपरांत रात्रि लगभग 10:00 बजे क्षेत्र के एक निर्दलीय प्रत्याशी और उसके सहयोगियों द्वारा मत पेटियों से छेड़ छाड़ करने का कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकताओं ने आरोप लगाया है।

Video : कॉंग्रेस पक्ष द्वारा उपलब्ध

कांग्रेसियों के द्वारा बताया गया कि जब सामान्य परीक्षण के लिए रात्रि 10.00 बजे शास्त्री नगर स्थित सामुदायिक भवन मतदान स्थल पर कांग्रेस पार्टी के मतदान अभिकर्ता पहुंचे तो उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी और उसके सहयोगियों को वहां उपस्थित पाया, जिसका कांग्रेस पार्टी के लोगों द्वारा विरोध किया गया तो यह लोग मतपेटियों अपने हाथ में उठा कर भागने लगे । इस घटना का वीडियो भी बना लिया गया ।

Photo: पुलिस में दी गई तहरीर पार्ट1

इसके बाद घटनास्थल पर महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, कांग्रेस नेता संग्राम सिंह पुंडीर, अंजू दत्त शर्मा अन्य कार्यकताओं को लेकर इंदिरा नगर चौकी पहुंचे और इस घटनाक्रम की पुलिस में तहरीर कांग्रेस पार्टी की पार्षद प्रत्याशी पायल बहल द्वारा लिखा दी गई ।

Photo: पुलिस में दी गई तहरीर पार्ट1

मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि द्वारा आरोप लगाते हुए कहा गया कि मत पेटियों से छेड़ छाड़ एक जघन्य अपराध है और इस पर पीठासीन अधिकारी एवं अन्य दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए।