Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

चारधाम मंदिर परिसर में दुर्घटना होने पर तीर्थयात्रियों को मिलेगा एक लाख रु का बीमा कवर

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर परिसर में दुर्घटना होने पर तीर्थ यात्रियों को एक लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों से यह संभव हो पाया है। बदरीनाथ-केदार मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि आध्यात्मिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से बीमा की प्रीमियम राशि युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को दी गयी है।
उन्होंने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एवं मानव उत्थान सेवा समिति का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पहली बार चारधाम आने वाले तीर्थयात्रियों को बीमा कवर दिया जा रहा है। मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड ने बताया कि मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी जोशीमठ, उखीमठ, बड़कोट और भटवाड़ी को पत्र लिखकर सूचित किया है। उन्होंने लिखा है कि मंदिर परिसर में किसी दुर्घटना पर तीर्थ यात्रियों को यह बीमा कवर दिया जायेगा है। उन्होंने बताया कि बीमा राशि का भुगतान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से युनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा दिया जाएगा।
केदारनाथ-बदरीनाथ सहित चारधाम यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्रियों की मौतें हो रही हैं। चिंता की बात है कि अभी तक करीब 195 से अधिक तीर्थ यात्री अपनी जान गवां चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चारधाम पर जा रहे तीर्थ यात्रियों के लिए हेल्थ एडवाइजरी भी जारी की है। हेल्थ एक्सपर्ट की बात मानें तो ज्यादातर तीर्थ यात्रियों की मौतें स्वास्थ्य कारणों की वजह से हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीर्थ यात्रियों से अपील भी की गई है कि वह यात्रा पा जाने से पहले अपनी पूरी स्वास्थ्य जांच करवाएं और फिट होने पर यात्रा करें।
उत्तराखंड चार धाम श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री,श्री यमुनोत्री धाम के मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों को  किसी दुर्घटना पर अब एक लाख रूपये का बीमा कवर मिलेगा। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के प्रयास से यह संभव हुआ है। प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से बीमा की प्रीमियम युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को दी गयी है। उल्लेखनीय है कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति दिल्ली के संस्थापक भी है।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एवं मानव उत्थान सेवा समिति का आभार जताया है कहा है कि पहली बार चारधाम आनेवाले तीर्थयात्रियों को बीमा कवर मिल रहा है। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बी. डी. सिंह ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी जोशीमठ, ( बदरीनाथ)उखीमठ,( केदारनाथ) बड़कोट( यमुनोत्री), भटवाड़ी ( गंगोत्री) को पत्र लिखकर सूचित किया है कि मंदिर परिसर में क्षेत्र में किसी दुर्घटना पर यह बीमा कवर दिया जायेगा। पत्र में बीमा राशि के भुगतान के संबंध  में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति को सूचित करने को कहा गया है। बीमा राशि का भुगतान श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से युनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा देय होगा। सुलभ संदर्भ हेतु जितेंद्र सिंह वरिष्ठ शाखा प्रबंधक युनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी का भी जिक्र किया गया है।